Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी किराये में पूरी छूट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी किराये में पूरी छूट

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। इस बात की जानकारी सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने दी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि शासन द्वारा गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इस संबंध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। उक्त सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...