Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के विकास के लिए सभी वर्गों को आना होगा आगेः अजित डोभाल
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के विकास के लिए सभी वर्गों को आना होगा आगेः अजित डोभाल

हिलमेल फाउंडेशनः होली मिलन कार्यक्रम

Hillmail Foundation Holi celebration 1होली के अवसर पर नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम कांप्लेक्स के कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर लॉन में हिलमेल फाउंडेशन द्वारा 20 मार्च को एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) श्री अजित डोभाल, कोस्ट गार्ड के नवनियुक्त महानिदेशक श्री राजेंद्र सिंह, उत्तरी कमान में एमजीजीएस मेजर जनरल एनसी बधानी, रियर एडमिरल ओपीएस राणा, लेखिका अद्वैता काला, पत्रकार सुशील बहुगुणा, मनजीत नेगी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे प्रवासी उत्तराखंडी, प्रबुद्धजन, कई मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारी, केंद्र और राज्यों में प्रशासनिक सेवा से संबद्ध लोग, उत्तराखंड में विभिन्न सरोकारों से जुड़े कार्यकर्ता, मीडियाकर्मियों सहित और अन्य लोग शामिल हुए।

Hillmail Foundation Holi celebration 4इस अवसर पर एनएसए डोभाल ने हिलमेल फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि हिलमेल पत्रिका जन सरोकार का मंच बनेगी। पहले वेबसाइट और अब पत्रिका के माध्यम से फाउंडेशन उत्तराखंड में जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठा रहा है। इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए तथा उत्तराखंड के विकास के लिए सभी वर्गों को आगे आना होगा।

इस अवसर पर लेखिका अद्वैता काला ने कहा कि बहुत कम समय में हिलमेल फाउंडेशन ने राज्य के सभी बौद्धिक वर्गों के बीच अपनी छाप छोड़ी है। उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के कार्यों में लगे लोगों को फाउंडेशन द्वारा हिलमेल रत्न देकर सम्मानित करना एक स्वाग्तयोग्य पहल है।

Hillmail Foundation Holi celebration 3.

इस अवसर पर नेहरू माउंटेनियरिंग संस्थान में बतौर अंशकालिक प्रशिक्षक और पहाड़ में महिला सशक्तिकरण को पोस्टर गर्ल ममता रावत, मेजर जनरल अनिल भट्ट, के.सी. पांडे, आईजी कोस्ट गार्ड,  लेखिका अद्वैता काला, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर उमेश बर्थवाल, ए.आई.आई.एम.एस. के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजदीप रावत, न्यूज नेशन के रमेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन उप्रेती को हिलरत्न सम्मान प्रदान किया गया। एनएसए श्री अजित डोभाल ने ये सम्मान प्रदान किया।

Hillmail Foundation Holi celebration 4

 

 

इस अवसर पर निम की टीम और पहाड़ों में बदलाव के प्रतीक बने संगठन यूथ फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे। होली मिलन कार्यक्रम कोस्ट गार्ड लॉन में आयोजित किए जाने का एक विशेष कारण भी रहा। पहली बार कोस्ट गार्ड से कोई अधिकारी प्रोन्नत होकर बल का महानिदेशक बना है और उत्तराखंड के सपूत श्री राजेंद्र सिंह के सिर यह सेहरा बंधा है।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिह ने एनएसए अजित डोभाल को कोस्ट की ओर से स्मृति के तौर पर विशिष्ट नौका का मॉडल भेंट किया।

वाईएस बिष्ट

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...