Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी निम में राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप की शुरूआत
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

निम में राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप की शुरूआत

उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के स्पोर्ट क्लाइम्बिंग सेंटर में राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप की शुरूआत हो गई है। यह प्रतियोगिता आज से शुरू हुई और 14 अगस्त 2022 को समाप्त होगी।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने किया, इस अवसर पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) कर्नल अमित बिष्ट भी मौजूद थे। रेखा आर्य चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी उत्तराखंड सरकार के चार्टर्ड विमान से पहुंची हैं। यहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए 35 किलोमीटर दूर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पहुंची।

देश के अगल अलग जोन की सात टीमें हिस्सा ले रही है और इन टीमों के कुल 250 पर्वतारोही भाग ले रहे हैं। जो लीड क्लाइम्बिंग, बोल्डरिंग क्लाइम्बिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड में यह प्रतियोगिता पहली बार हो रही है। इस प्रतियोगिता में देश के अगल अलग जोन की सात टीमें हिस्सा लेंगी और इन टीमों के कुल 250 पर्वतारोही भाग ले रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...