देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बड़े स्तर पर थाना व चौकी प्रभारियों के तबादले किए हैं। उन्होंने 16 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से उनके नाम स्थान्तरित व नियुक्त का आदेश जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि उपनिरीक्षकों को तत्काल नवनियुक्ति स्थान पर पद ग्रहण करें।
इसके अलावा 13 निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को भी स्थान्तरित किया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट के तहत पुलिस लाइन व एसएसपी कार्यालय में तैनात निरीक्षक व उप निरीक्षकों को मैदान में उतारा गया है। जबकि जिन निरीक्षक व उप निरीक्षकों की ड्यूटी थाना चौकी में थी उन्हें कार्यालय में लगाई गई है।


Leave a comment