Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है तिरंगा महोत्सव
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है तिरंगा महोत्सव

राज्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जगह-जगह तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल़ के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक स्वामी वीरेन्द्रानंद भी मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उन तमाम शहीदों को नमन कर सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करें।

द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पिथौरागढ़ के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूल के संस्थापक श्री श्री 1008 हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेन्द्रानंद महामंडलेश्वर श्री पंचदश नाम जूना अखाड़ा ने अमृत महोत्सव का तिरंगा फहराते हुये कहा कि आज भारतवर्ष की निगाहें देश की युवा पीढ़ी पर हैं। हमें विश्वास है कि आप देश को और अधिक मजबूत बनायेंगे। हमें अपने देश के वीरों पर गर्व है। जो देश की सीमा पर रात-दिन जागते रहते हैं, तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं।

आइये इस अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हम सभी प्रतिज्ञा करें कि 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उन तमाम शहीदों को नमन कर सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान-पहचान और अभिमान है। यदि तिरंगा हमारे हाथ में है तो यह भारत का परिचय पत्र है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...