Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में निकली 7.5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा भारी जोश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

देहरादून में निकली 7.5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा भारी जोश

आजादी के अमृत उत्सव पर देश के कोने कोने में तिरंगा यात्रा और हर हर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोग इसमें भारी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं और केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इस अभियान को सफल बनाने में लगी हुई हैं।

देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसके तहत देशभर में विभिन्न कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के अलावा सामाजिक संस्थायें भाग ले रही हैं। देश के सभी स्कूलों में तिरंगा यात्रा की जा रही है। जिसमें बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी सिलसिले में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें यहां के लोगों ने भारी संख्या में बढ़चढकर हिस्सा लिया और चारों तरफ देश भक्ति के गीत और भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 7.5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में युवाओं का भारी हुजूम निकला तो समूचा राजपुर रोड क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस तिरंगा रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह सहित 7500 युवाओं ने हिस्सा लिया।

देश के अनेक हिस्सों में देशभक्ति के गीत लग रहे हैं हमारे देश की सेना और अर्द्धसैनिक बल तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं और इसमें उन्हें आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तिरंगा यात्रा में सामाजिक संगठनों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) की ओर से फ्रीडम मैराथन का आयोजन किया गया।

पौड़ी जिले के इंटर कॉलेज जखेटी में भी आजादी के अमृत उत्सव पर बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया। बच्चों ने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले योद्धाओं को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...