Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सराहनीय सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ और ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किये जायेंगे छः पुलिस अधिकारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सराहनीय सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ और ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किये जायेंगे छः पुलिस अधिकारी

उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट करके दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा उत्तराखंड पुलिस के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवा हेतु ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ व 5 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु ’पुलिस पदक’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं।

जिन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है वह इस प्रकार से हैं। नैनीताल पुलिस दूरसंचार के एसपी गिरिजा शंकर पाण्डे को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पद दिया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस उपाधीक्षक एसडीआरएफ कमल सिंह पंवार को पलिस पदक से नवाजा जाजएगा।

इसके अलावा, उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा नैनीताल के पुलिस उपाधीक्षक विजय थापा, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल विजेंद्र दत्त डोभाल, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के दलनायक शुक्रूलाल, नागरिक पुलिस सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी के विशेष श्रेणी उपनिरीक्षक पूरन चंद्र पंत को भी पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पदक जीतने वाले पुलिस अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...