Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी 26वें राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप का समापन, उत्तराखंड में पहली बार हुआ इस प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

26वें राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप का समापन, उत्तराखंड में पहली बार हुआ इस प्रतियोगिता का आयोजन

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी में चल रहे तीन दिवसीय 26वें राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप का 14 अगस्त 2022 को भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में 26वां राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप में लगभग सम्पूर्ण राष्ट्र तथा सशस्त्र बलों से 7 स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के जोन से लगभग 200 प्रतिभागियों ने तीन मुख्य वर्ग, सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर में स्पीड, बॉलडिरिंग तथा लीड क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें सभी जोन के प्रतिभागियां को 145 मेडल प्राप्त हुये, जिसमे सर्वाधिक 30 मेडल वेस्ट जोन, 28 मेडल साउथ जोन तथा 27 मेडल नोर्थ जोन के प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण पदकों के साथ ईस्ट जोन ने चैम्पियनशिप कप प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट इसके साथ संलग्न है। इस राष्ट्रीय खेल में सशस्त्र सेना की ओर से वीरेन्द्र धिराज ने स्पीड क्लाइम्बिंग पुरूष संवर्ग में 6.388 सेकेंड़ का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

इस राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक रूहेला, जिलाधिकारी उत्तरकाशी थे। इस रंगारंग समापन समारोह में स्पीड प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पदकों से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य के अतिथि के रूप में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, आईएएस ने समारोह के भव्यता तथा सफल संचालन की बधाई देते हुये सभी पदक विजेताओं का हौसला बढ़ाया तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कड़ी मेहनत तथा लगन के अभ्यास करते रखने की बात कही।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के द्वारा सभी सफल प्रतियोगियों तथा उनकी टीम को बधाई दी तथा इस खेल के आने वाले प्रतियोगिताओं तथा ओल्मपिक खेल में चयन हेतु शुभकामनाऐं प्रेषित की। इस दौरान राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप के चैयरमेन कीर्ति पायस ने राष्ट्रीय कमिटी तथा भारतीय पर्वतारोहण संस्थान की ओर से संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये इसके सफल संचालन के लिये संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट तथा समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई प्रेषित किया।

विदित है कि 26वां राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाईम्बिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ 12 अगस्त 2022 को उत्तराखंड़ सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल, युवा कल्याण द्वारा किया गया था। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल में पूरे राष्ट्र से 200 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...