Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के बाद भी निकली तिरंगा रैली
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के बाद भी निकली तिरंगा रैली

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने अपने स्तर से आम जनमास को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की श्रृंखला में बाबा केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में दूसरे दिन भी तिरंगा रैली निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली आदि गुरु शंकराचार्य परिसर तक पहुंची।

भारत माता की जयकारों और झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों ने दर्शन करने पहुचें श्रद्धालुओं में भी जोश जगा दिया। रैली मंदिर परिसर में ही आकर खत्म हुई जहां पर एनडीआरएफ के नेतृत्व में मानव श्रंखला की मदद से 75 की आकृति बनाकर आज़ादी का 75 वें साल का संदेश दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...