Home उत्तराखंड न्यूज़ सात किमी पैदल चलकर आपदाग्रस्त गांव पहुंचे डीएम और एसएसपी, लिया जानमाल के नुकसान का जायजा
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

सात किमी पैदल चलकर आपदाग्रस्त गांव पहुंचे डीएम और एसएसपी, लिया जानमाल के नुकसान का जायजा

अभी कुछ दिन पहले भारी बारिश और बादल फटने की घटना के बाद यमकेश्वर में भारी नुकसान हुआ है। इस घटना का जायजा लेने के लिए खुद डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने आपदाग्रस्त गांवों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट भी मौजूद थी। उन्होंने मराल तल्ली, बिनक व ढौरपाली गांव में आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

घटना का जायजा लेने के लिए खुद डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे व एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने आपदाग्रस्त गांवों का दौरा किया। उन्होंने मृतक महिला के परिजनों से मुलाकात कर धैर्य रखने को कहा। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल प्रभावित परिवार को आपदा मोचन निधि से सहायता राशि मुहैया कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में विद्युत, पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करें। वहीं प्रभावितों परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा हर तरह की सहायता दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित परिवारों को खानपान, पेयजल, विद्युत सहित अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही न करें। कहा की प्रभावितों को अन्य सुविधा की आवश्यकता है तो वह भी तत्काल पूर्ण करें। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में पशु चारा समय समय पर उपलब्ध कराएं। वहीं उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा से कृषि भूमि की हुई क्षति की आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे ग्रामीणों को ससमय पर कृषि मुआवजा वितरण किया जा सकेगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से गांव में फैले मलबे को तत्काल हटाए।

स्थानीय विधायक, जिलाधिकारी, एसएसपी व उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने 5 किमी पैदल चलकर ढौरपाली गांव पहंचे, जहां उन्होंने अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में पैदल मार्ग सहित अन्य व्यवस्था सुचारू करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अतिवृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा समय पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जहां-जहां अतिवृष्टि क्षति हुई है उसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को प्रभावित परिवारों को खाद्यान सामाग्री वितरित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जहां-जहां मोटर मार्ग व पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें समय पर सुचारू करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन मकानों का खतरा बना है उन्हें गांव के पंचायत भवन या अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, ग्राम प्रधान अनिता देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...