केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में यूं तो भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन इस बार यहां पर प्रमुख हस्तियों भी पहुंची। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 25 जून को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अमित शाह दिल्ली
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में यूं तो भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन इस बार यहां पर प्रमुख हस्तियों भी पहुंची। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 25 जून को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
अमित शाह दिल्ली से सीधे केदारनाध धाम पहुंचे। हैलीपैड पर उतरने के बाद एटीवी में बैठकर वह सीधे मंदिर के लिए रवाना हुए। इसके बाद अमित शाह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। भाजपा अध्यक्ष ने 20 मिनट तक मंदिर में पूजा की और नंदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके दौरे के मद्देनजर पार्टी के दिग्गज पहले ही केदारधाम में पहुंचे हुए थे। उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की सराहना की।
अमित शाह केदारनाथ में लगभग एक घंटे तक रूके। उसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। बदरीनाथ पहुंचने के बाद अमित शाह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
दरअसल उत्तराखंड में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं उनकी इस यात्रा को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद अमित शाह ने कहा कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाओं में हमारी सरकार आएगी।
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बद्री-केदार के दर्शन कर जहां पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की कामना की जा रही है, वहीं चुनावी शंखनाद के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की भी कोशिश की जा रही है।
हिल मेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *