उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 23 आईएएस, पीसीएस और आईआरएस अफसरों के तबादले किए हैं। आनन्द बर्धन को अपर मुख्य सचिव, राजस्व से पदमुक्त गया है। शैलेश बगौली को सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण से पदमुक्त किया गया है। वीवीआरसी पुरूषोत्तम को सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिन कुर्वे को सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त, खाद्य से पदमुक्त किया गया है तथा सचिव राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बृजेश कुमार संत को उपाध्यक्ष, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से पदमुक्त किया गया है तथा सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपेन्द्र कुमार चौधरी को सचिव (प्रभारी) राजस्व से पदमुक्त किया गया है तथा सचिव (प्रभारी), शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जिलाधिकारी सोनिका को उपाध्यक्ष, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव, सूचना तथा महानिदेशक, सूचना से पदमुक्त किया गया है। सविन बंसल को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन तथा परियोजना प्रबंधक यूईएपी ध् यूडीआरपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कर्मेन्द्र सिंह को सचिव, लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के पदमुक्त किया गया है तथा अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, समाज कल्याण तथा आयुक्त, निशक्तजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. मेहरबान िंसंह बिष्ट को सचिव, मानवाधिकार आयोग के पदमुक्त किया गया है तथा अपर सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंशीधर तिवारी को अपर सचिव, सूचना तथा महानिदेशक, सूचना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आनन्द श्रीवास्तव को परियोजना प्रबंन्ध्क, यूईएपी ध् यूडीआरपी से पदमुक्त किया गया है।
इसके अलावा कई पीसीएस और आईआरएस का तबादला और किसी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


Leave a comment