Home उत्तराखंड न्यूज़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आये अधिकारी, निरीक्षण कर लिया नुकसान का जायजा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आये अधिकारी, निरीक्षण कर लिया नुकसान का जायजा

कुछ दिन पहले विकास खंड जखोली क्षेत्रांतर्गत भारी बारिश के कारण बादल फटने से क्षेत्र के लगभग 13 गांव में आवासीय भवनों एवं किसानों की खेती को काफी नुकसान हुआ है जिसके लिए डीएम मयूर दीक्षित द्वारा प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का आंकलन करते हुए मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा आज विकास खंड जखोली के ग्राम पंचायत घरड़ा मखेत एवं त्यूंखर के आपदा प्रभावित कार्यों का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत त्यूंखर में सिंचाई विभाग द्वारा महेश मंदिर के सुरक्षा दीवार चैकडैम का निरीक्षण कर सहायक अभियंता सिंचाई खंड मयाली को कार्य में तेजी लाने एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत मखेत में दो पुलियों के बहाव से बहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त योजना के प्राक्कलन उपलब्ध करवाने के लिए जेई लघु सिंचाई को प्राक्कलन गठित कर तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायत त्यूंखर घरडा एवं मखेत में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त खेती को हुए नुकसान का आंकलन कर कृषि विभाग को तत्काल कास्तकारों को मुआवजे के लिए कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।

इसके बाद टूटी हुई पेयजल लाईनों को सही करने हेतु सहायक अभियंता जल संस्थान को समय पर पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए। इस अवसर पर विघुत आपूर्ति हेतु विधुत विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी अधिकारियों को विघुत व्यवस्था के सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संपर्क मार्ग, मत्स्य पालन टैंक, भूमि सुधार एवं खेतों को हुए नुकसान हेतु संबंधित ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल कार्य कर सम्पर्क मार्गों को सूचारू करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान त्यूंखर दर्श्ानी देवी द्वारा राजस्व विभाग द्वारा छूटे हुये कास्तकारों को मुआवजा दिए जाने को कहा गया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छूटे हुये परिवारों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...