Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में जल्द हो सकती है नये जिलों की घोषणा, जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लिया जायेगा फैसला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में जल्द हो सकती है नये जिलों की घोषणा, जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लिया जायेगा फैसला

उत्तराखंड में नये जिलों पर जल्द फैसला ले सकते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से चली आ रही है अब जन प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर जल्द फैसला लेंगे। हम शीघ्र ही कहां कहां पुर्नगठन हो सकता है, कहां वास्तव में इनकी आवश्यकता है उसके लिए समस्त जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे और चर्चा करके इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी एक ट्यूट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि जिले बनाने वाली खबर में कुछ सच्चाई है! केवल ध्यान हटाने के लिए जैसे यह शगूफा छेड़ा जा रहा है कि कॉमन सिविल कोड, कोई कह रहा है भू-कानून ताकि जो चूल्हे हिल गई हैं भाजपा की भर्ती घोटाले और अन्य घोटालों से उससे ध्यान हटाया जा सके,….।

उन्होंने कहा कि यदि इसलिए जिला वाला कहा जा रहा है या वास्तव में मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि जिले बने तो मैं उनको बधाई दूंगा। हमने 11 जिलों के प्रस्ताव उनको बनाकर दे रखे है, जहां पर उप तहसील बनाई है, पटवारी हलके बनाये हैं, वह बनाकर रखे हुए हैं हम चूक गये हैं जो चूक गया वह चूक गया और अगर कोई निशाना साध दे वह सिकन्दर। हम कहेंगे वह सिकन्दर हैं और अब तो हम यह भी कहना चाहेंगे कि जिले बनाइये और साथ ही दो या तीन कमिश्नरियां भी बनाइये। जहां पहाड़ी क्षेत्र हैं उनमें एरिया को बड़ा नुकसान हो रहा है ओर्गेनाइजेशन में तो आप कमिश्नरियां भी बनाइये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...