उत्तराखंड में नये जिलों पर जल्द फैसला ले सकते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उन्होंने कहा कि यह मांग काफी समय से चली आ रही है अब जन प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर जल्द फैसला लेंगे। हम शीघ्र ही कहां कहां पुर्नगठन हो सकता है, कहां वास्तव में इनकी आवश्यकता है उसके लिए समस्त जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे और चर्चा करके इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी एक ट्यूट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि जिले बनाने वाली खबर में कुछ सच्चाई है! केवल ध्यान हटाने के लिए जैसे यह शगूफा छेड़ा जा रहा है कि कॉमन सिविल कोड, कोई कह रहा है भू-कानून ताकि जो चूल्हे हिल गई हैं भाजपा की भर्ती घोटाले और अन्य घोटालों से उससे ध्यान हटाया जा सके,….।
उन्होंने कहा कि यदि इसलिए जिला वाला कहा जा रहा है या वास्तव में मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि जिले बने तो मैं उनको बधाई दूंगा। हमने 11 जिलों के प्रस्ताव उनको बनाकर दे रखे है, जहां पर उप तहसील बनाई है, पटवारी हलके बनाये हैं, वह बनाकर रखे हुए हैं हम चूक गये हैं जो चूक गया वह चूक गया और अगर कोई निशाना साध दे वह सिकन्दर। हम कहेंगे वह सिकन्दर हैं और अब तो हम यह भी कहना चाहेंगे कि जिले बनाइये और साथ ही दो या तीन कमिश्नरियां भी बनाइये। जहां पहाड़ी क्षेत्र हैं उनमें एरिया को बड़ा नुकसान हो रहा है ओर्गेनाइजेशन में तो आप कमिश्नरियां भी बनाइये।


Leave a comment