Home उत्तराखंड न्यूज़ आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया हंस फाउंडेशन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया हंस फाउंडेशन

सीएम पुष्कर सिंह धामी से हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज ने भेंट की। उन्होंने आपदा पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए हंस फाउंडेशन का आभार जताया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चैक सौंपा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है।

कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...