Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया हंस फाउंडेशन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया हंस फाउंडेशन

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चैक सौंपा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है।

कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...