Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दैवीय आपदा में हुए नुकसान की जानकारी सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह को दी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

दैवीय आपदा में हुए नुकसान की जानकारी सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह को दी

दिल्ली प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अमित शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच अपराह्न लगभग 3 बजे मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। मुलाकात का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई।

सीएम धामी ने खासतौर पर अमित शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...