Home उत्तराखंड न्यूज़ दैवीय आपदा में हुए नुकसान की जानकारी सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह को दी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

दैवीय आपदा में हुए नुकसान की जानकारी सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह को दी

सीएम पुष्कर सिंह धामी तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने यहां पर कई केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की और उत्तराखंड राज्य में चल रहे कार्यों की जानकारी साझा की। आज उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की जानकारी गृह मंत्री को दी।

दिल्ली प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। लगभग एक घंटे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने अमित शाह को पिछले दिनों राज्य में विभिन्न जगह आई दैवीय आपदा और उन क्षेत्रों में किए गए आपदा प्रबन्धन, राहत व बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच अपराह्न लगभग 3 बजे मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। मुलाकात का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस दौरान राज्य के विकास को लेकर बृहद चर्चा हुई।

सीएम धामी ने खासतौर पर अमित शाह को दैवीय आपदा से राज्य में हुई क्षति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि सुख दुख में केन्द्र सरकार मजबूती से उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...