Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ के कई इलाकों में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

पहाड़ के कई इलाकों में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने बड़ी संख्या में लिया हिस्सा

माननीय उच्च न्यायालय व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में वृहद स्तर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जनपद स्तर पर गतिमान स्वच्छता सेवा पखवाडे के तहत दैनिक क्रियाकलापों की डीएम मयूर दीक्षित द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

स्वच्छता अभियान के तहत संकलित जैविक व अजैविक कूडे के निस्तारण को लेकर आमजन को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अजैविक कूडे में शामिल प्लास्टिक के पुख्ता निस्तारण को लेकर सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

गौरतलब हो कि माननीय उच्च न्यायालय व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में विगत 17 सितम्बर 2022 से स्वच्छता सेवा पखवाडा गतिमान है। जिसके तहत 2 अक्टूबर तक जनपदभर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य अभियान के रुप में सम्पादित कर अभियान को सफल बनाया जायेगा।

जनपद में गतिमान स्वच्छता सेवा पखवाडे को लेकर डीएम ने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक होता है। स्वच्छता सेवा पखवाडे में आमजन के व्यापक स्तर पर प्रतिभाग को लेकर जिलाधिकारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपने आस-पड़ोस के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

डीएम ने कहा कि साफ-सफाई को अपनी कार्यशैली/जीवनशैली में उतारना नितांत आवश्यकता है। साफ-सफाई का सम्बन्ध केवल स्वंय व्यक्ति के साफ-सुथरा दिखने या रहने से नही है बल्कि साफ-सफाई को अपनाने से कई प्रकार के रोगो से भी बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाडे के तहत जनपद क्षेत्रातर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नित्य स्वच्छता की शपथ दिलाए जाने के साथ-साथ उनके माध्यम से घर के अन्य लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों, आंगनबाडी केन्द्रों नगर निकायों, पर्यटक स्थलों, तीर्थ स्थनों व यात्रा मार्गाे पर व्यापक स्तर पर अभियान गतिमान हैै। इसके अलावा जिला मुख्यालय से 17 सितम्बर को रवाना वच्छता ही सेवा रथ के माध्यम से विकासखंड मुख्यालयों पर निवासरत जनमानस को जागरुक किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...