Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे।

उन्होंने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लिया। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और देवभूमि में सभी का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के दौर में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस दिशा में जन जागरूकता का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट का यह आयोजन उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड को पहचान दिलाने में मददगार होंगे।

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...