जनपद पौड़ी गढ़वाल की निवासी अंकिता भंडारी की गुमशुदगी का मुकदमा कल 22 सितंबर को राजस्व पुलिस से उत्तराखंड पुलिस को ट्रांसफ़र की गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 2 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर लिया है।
अंकिता भंडारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन अभियुक्तों ने आपसी विवाद के बाद पीड़िता को चीला रोड के निकट नहर में धक्का दे दिया जिसके बाद व डूब गई। उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ टीम शव तलाशने का प्रयास कर रही है।
गौरतलब रहे कि 18 सितंबर से अंकिता का कोई सुराग नहीं मिल रहा था उसके बाद अंकिता के माता पिता ने ग्रामीणों के साथ पौड़ी के डीएम के पास पहुंचे थे परिवार वालों ने इसकी जांच राजस्व पुलिस से उत्तराखंड पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की थी।

जब अंकिता भंडारी की गायब होने की खबर मीडिया में आई तो तब जाकर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और उसने लक्ष्मण झूला में रिर्जार्ट कर्मचारियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने करने लगी वहीं रिजॉर्ट मालिक और मैनेजर फरार चल रहे हैं।
यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट और एसडीएम यमकेश्वर लक्ष्मण झूला थाना पहुंच गए हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है। इस बात की आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया हैं। खोज अभियान लगातार जारी है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं। यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट और एडीएम यमकेश्वर लक्ष्मण झूला थाना पहुंच गए हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है।


Leave a comment