Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सबूत जुटाने के लिए एसआईटी पहुंची रिजॉर्ट, घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सबूत जुटाने के लिए एसआईटी पहुंची रिजॉर्ट, घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण

जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व पुलिस क्षेत्र पट्टी उदयपुर पल्ला नम्बर 2, तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी की हत्या से सम्बन्धित प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत दिनांक 24 सितम्बर 2022 को पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई।

इस संबंध में विवेचना से सम्बन्धित समस्त विवेचनात्मक कार्यवाही, साक्ष्यों का त्वरित संकलन करने हेतु एसआईटी को लक्ष्मणझूला में कैम्प करने हेतु निर्देशित किया गया है।

एसआईटी प्रभारी द्वारा एसआईटी सदस्यों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पंहुचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर लिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स से प्राप्त करके परिजनों को दिखा दी गई है।

घटनास्थल से सभी भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटैज, मोबाइल सीडीआर आदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्राप्त करके गहनता से विश्लेषण कर अध्ययन किया जा रहा है। प्रकरण के मुख्य-मुख्य गवाहों, रिजॉर्ट कार्मिकों से पूछताछ जारी है। फॉरेन्सिक टीम द्वारा पहले ही घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।

रिजॉर्ट में घटना के दिन ठहरने वाले गेस्ट की सूची प्राप्त करके गहनता से विवेचना की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने हेतु पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...