Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी को स्पीकर और सीएम सहित कई लोगों ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पूर्व सीएम मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी को स्पीकर और सीएम सहित कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

पूर्व सीएम मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी को जन्मदिन के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी का जन्मदिन आज विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व सीएम की बेटी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने पिता की दीर्घायु की कामना के लिए हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की। जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया।

जन्मदिन के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई बड़े नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर पूर्व सीएम सीएम मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी को बधाई व शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने परिवार के साथ केक काटकर अपने पिता का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...