Home उत्तराखंड न्यूज़ घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी ने लोगों का हाल चाल जाना, मृतकों के परिवारों को दी जायेगी आर्थिक सहायता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी ने लोगों का हाल चाल जाना, मृतकों के परिवारों को दी जायेगी आर्थिक सहायता

आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीरोंखाल के घटनास्थल का दौरा किया जहां कल बरात लेकर आ रही बस खाई में गिर गई थी। इस बस के खाई में गिरने से 25 लोगों के मौत हो गई है। इस अवसर पर उनके साथ हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी मौजूद थे।

कल उत्तराखंड के लोगों पर ऐसी विपदा आई कि पहले उत्तरकाशी जिले में ग्लेशियर में एवलांच आने से कई लोगों के फंसे होने की खबर आई, शाम होते होते चार लोगों के हताहत होने खबर आई और उसके बाद शाम को ही बीरोंखाल के पास एक बरातियों की बस खाई में गिर गई। जिसमें 25 लोगों के हताहत हो गये। इन दोनों खबरों ने यहां के लोगों को परेशान कर दिया है।

बारातियों से भरी एक बस कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। यह हादसा देर शाम सात बजे के आसपास हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। सूचना मिलते ही धुमाकोट और रिखणीखाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग राहत और बचाव में जुट गये थे।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में हुई घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इन दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी और पौड़ी में हुए दुर्घटना में प्रभावितों के परिवारों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, और गम्भीर रूप से घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य रूप से घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि प्रभावितों को सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...