Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी, 15 करोड़ का बजट हुआ जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

देहरादून में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी, 15 करोड़ का बजट हुआ जारी

देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है इसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। इस साइंस सिटी का निर्माण देहरादून के झाझरा में किया जायेगा। अभी यहां पर विज्ञान धाम के रूप में रीजनल साइंस सेंटर चल रहा है। इस साइंस सिटी को बनाने के लिए 60 प्रतिशत बजट केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी।

नए साइंस सिटी के निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार ने बजट जारी कर दिया है इसके पहले चरण के लिए 15 करोड़ का बजट जारी किया गया है इस बजट को जारी करने में सीएम धामी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस समय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग उन्हीं के पास है और इस बारे में लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में थे और इस परियोजना को लेकर लगातार केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे थे।

प्रोफेसर दुर्गेश पंत के अनुसार केंद्र सरकार ने चार साल पहले ही साइंस सिटी की मंजूरी प्रदान कर दी थी लेकिन बजट के अभाव के कारण यह आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब साइंस सिटी के लिए बजट की मंजूरी मिल गई है तो अब जल्द ही यहां पर कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। प्रोफेसर दुर्गेस पंत इस समय उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) के महानिदेशक है।

अब उत्तराखंड शासन से बजट जारी हो जाने के बाद जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। परियोजना का कुल बजट करीब 172 करोड़ रुपये है। कुल बजट का 60 प्रतिशत भाग केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 40 प्रतिशत बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी। इसका निर्माण रीजनल साइंस सेंटर की जगह को मिलाकर कुल 25 एकड़ में किया जाएगा।

देश में अभी केवल चार साइंस सिटी हैं जो इस प्रकार से हैं। पश्चिम बंगाल (कोलकाता), असम (गुवाहाटी), गुजरात (अहमदाबाद) और पंजाब (कपूरथला) में स्थित हैं इसके बाद अब पांचवी साइंस सिटी देहरादून के झाझरा में बनने वाली है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...