उत्तराखंड सरकार रोड़ कनेक्टिविटी पर लगातार जोर दे रही है। केंद्र सरकार की ओर से भी उसे पूरी मदद की जा रही है। पहले यहां पर आल वैदर रोड़ का काम बड़े जोर शोर से किया जा रहा है और अब अन्य स्थानों के लिए रोड़ के लिए फंड को स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार भी लगातार केंद्र सरकार से फंड मुहैया कराने के लिए बातचीत करती रहती है।
केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में एनएच-734 खंड के मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और उन्नयन के कार्य को 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास के हाईवे से निश्चित रूप से उत्तराखंड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ भी राज्य को हो रहा है।
हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की थी और उनसे उत्तराखंड के लिए रोड़ कनेक्टिविटी को और बढ़ाने की भी बात की थी और उसके लिए आवश्यक फंड मुहैया कराने पर भी जोर दिया था।


Leave a comment