द्रौपदी के डांडा में आये एवलांस के चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कई प्रशिक्षक हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। इनमें 26 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। आज भी यहां पर मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।
आज सुबह दो हेलीकॉप्टर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। इसके बाद एएलएच हेलीकॉप्टर समिट कैंप से चार शवों को लेकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचा। हेलीकॉप्टर द्वारा शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है, जिन्हें अब सड़क मार्ग से उत्तरकाशी भेजा गया।

चार शवों में से दो शव एनआईएम प्रशिक्षक सविता कंसवाल और नौमी रावत उत्तरकाशी लाया गया है और उनका यहां के अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। अजय बिष्ट, अल्मोड़ा और शिवम कैंथोला, हिमाचल के रहने वाले हैं। हर्षिल से दो शव आर्मी एम्बुलेंस से और दो शव 108 सेवा से उत्तरकाशी भेजे गए।
उत्तरकाशी में शवों के पहुंचते ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा सात शव और बरामद कर लिए गए हैं इसके अलावा हेलीकॉप्टर द्वारा प्रशिक्षकों का सामान भी वापस लाया जा रहा है।


Leave a comment