Home उत्तराखंड न्यूज़ सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया माता श्री मंगला जी का जन्मदिन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

सेवा और सम्मान के साथ मनाया गया माता श्री मंगला जी का जन्मदिन

उत्तराखंड का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा, जहां तक हंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं संरक्षक और आध्यात्मिक गुरूमाता माता श्री मंगला के परोपकार की छाया नहीं पहुंची होगी। पिछले 12 सालों से हंस फाउंडेशन उत्तराखंड और देश के जरूरतमंद लोगों की सेवा के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता श्री मंगला जी का जन्मदिन देशभर में सेवा भी सम्मान भी के संकल्प के साथ मनाया गया।

माता श्री मंगला जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों और प्रसिद्ध कालीमठ मंदिर में पूजा अर्चना कर पूज्य माता श्री मंगला जी और उनके समस्त परिवार के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की गई। माता श्री मंगला जी के जन्मदिन के अवसर पर उनको जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी माता श्री मंगला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है समाज सेवा हेतु सदैव समर्पित और हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता श्री मंगला जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता श्री मंगला जी को उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री मंगला जी का जीवन गरीबों की निस्वार्थ सेवा में समर्पित है। माता श्री मंगला जी व भोले जी महाराज समाज सेवा की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित देश-विदेश से कई प्रबुद्धजनों ने माता श्री मंगला जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

माताश्री मंगला जी जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड एवं देश के विभिन्न भागों में सेवा के पथ पर चलते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए सेवा के कार्य, भंडारा एवं कंबल और वस्त्रों का वितरण किया गया। इसी के साथ उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अनाथालयों और खानाबदोश जीवन यापन कर रहे बच्चों के साथ मिलकर केट काट उन्हें शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।

ता श्री मंगला जी को उनके जन्मदिन पर अलग अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनको बधाई दी। जिनमें लोक गायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका मीना राणा, प्रधानमंत्री कार्यलय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल सहित देशभर से कई प्रबुद्धजनों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

माता श्री मंगला जी का जन्म 16 अक्टूबर को टिहरी जिले में सरजूला पट्टी के पांगर गांव में हुआ। उनका परिवार एक धर्मनिष्ठ परिवार है और माता श्री मंगला के पिता मातवर सिंह सजवाण को 1971 में एक बड़े आतंकी हमले के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...