यह ट्रेनर विमान अत्याधुनिक समकालीन प्रणालियों से लैस है और इसे पायलट.अनुकूल सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है। कुल 60 प्रतिशत से अधिक इन.हाउस पुर्जों और निजी उद्योग के सहयोग से निर्मित यह विमान ष्आत्मनिर्भर भारतष्के विजन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
एचटीटी.40 का उपयोग बुनियादी उड़ान प्रशिक्षणए एरोबेटिक्सए इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग और क्लोज फॉर्मेशन उड़ानों के लिए किया जाएगा। जबकिए इसकी द्वितीयक भूमिकाओं में संरक्षा और रात की उड़ान शामिल होंगी। यह भारतीय रक्षा सेवाओं की प्राथमिक प्रशिक्षण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई अत्याधुनिक तकनीक का एक प्रमाण है।
सावधानीपूर्वक परीक्षण किए गए टर्बो.प्रोप इंजन पर आधारितए यह विमान नवीनतम एवियोनिक्सए एक वातानुकूलित केबिन और इजेक्शन सीटों से लैस है। इसमें पायलटों के चेंज.ओवरए हॉट.रीफ्यूलिंग और शॉर्ट.टर्नअराउंड टाइम जैसी अनूठी विशेषताएं हैं। प्रमाणन के लिए आवश्यक सभी परीक्षण इसकी पहली उड़ान से पहले रिकॉर्ड छह वर्षों में पूरे किए गए।
एचटीटी.40 ने सभी प्रणालीगत परीक्षणए सभी पीएसक्यूआर प्रदर्शनए गर्म मौसमए समुद्र स्तर और क्रॉस विंड परीक्षण और उपयोगकर्ता सहायता प्राप्त तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए हैं। इसने बारिश के पानी के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता का प्रदर्शन किया। सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन ;सीईएमआईएलएसीद्ध से विमान के उड़ान के योग्य होने संबंधी अंतरिम मंजूरी प्राप्त की जाती है।


Leave a comment