Saturday , 5 September 2026
Home ताज़ा ख़बर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने फ्रंटलाइन पर तैनात जवानों के साथ मनाई दीपावली
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशहमारी फ़ौज

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने फ्रंटलाइन पर तैनात जवानों के साथ मनाई दीपावली

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के साथ 24 अक्टूबर, 2022 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया और फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। सीडीएस ने नौशेरा सेक्टर के युद्ध स्मारक नमन स्थल पर माल्यार्पण किया और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

जनरल अनिल चौहान को फील्ड कमांडरों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मौजूदा सैन्य स्थिति और सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण पर्वतीय इलाके और मौसम की स्थिति के बावजूद जारी रक्षा अवसंरचना के विकास एवं सैन्य तैयारियों की भी समीक्षा की।

सीडीएस ने सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्हें पेशेवर दक्षता विकसित करने और भारतीय सेना के साहस तथा वीरता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सर्वोच्च स्तर की सैन्य तैयारियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दीपावली के अवसर पर सीडीएस की यात्रा, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अग्रिम पंक्ति में तैनात सैनिकों के मनोबल बढ़ाने का अवसर सिद्ध हुआ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles