Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनसरोकार

सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन, मानसखंड कॉरिडोर, रामनगर - रानीखेत सड़क मार्ग, मां पूर्णागिरि धाम में संचालित विकास कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं। सीएम धामी ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को 1 सप्ताह के भीतर दें।

सीएम कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत /अनुरक्षण तथा गड्ढा मुक्ति का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन, मानसखंड कॉरिडोर, रामनगर – रानीखेत सड़क मार्ग, मां पूर्णागिरि धाम में संचालित विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

मुख्यमंत्री धामी ने मानसखंड कॉरिडोर तथा हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर के विकास की परियोजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत कुमाऊं के गोलजयू देवता, पाताल भुवनेश्वर, कोट भ्रामरी, कैंची धाम सहित 29 मंदिरों को चिन्हित कर लिया गया है। मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत पर्यटकों तथा तीर्थ यात्रियों के लिए सड़क कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी तथा रोपवे सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरि धाम में संचालित विकास कार्यों त्वरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द सुदृढ़ किया जाना जरूरी है।

बैठक में मुख्य सचिव डा. एस एस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...