Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारपुरी में पुननिर्माण कार्यों को गति देने के लिए वायु सेना कर रहा है मदद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारपुरी में पुननिर्माण कार्यों को गति देने के लिए वायु सेना कर रहा है मदद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजक्ट केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

केदारपुरी में पुननिर्माण कार्यों को तेजी देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वायु सेना की मदद ली है। वायु सेना के चिनूक हैलीकॉप्टर के माध्यम से विभिन्न निर्माण सामाग्री का परिवहन का कार्य गौचर हैलीपैड से प्रारंभ कर दिया गया है।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारपुरी में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय पर पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विपरीति परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ में कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं कई कार्य पूर्ण होने जा रहे हैं।

करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री केदारनाथ धाम में 20 किलोमीटर से अधिक का कठिन ट्रेक कर पहुंचा जाता है। ऐसे में गतिमान निर्माण कार्यों में तेजी से पूर्ण करने के लिए वायु सेना के चिनूक हैलीकॉप्टर के माध्यम से निर्माण सामाग्री पहुंचाई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...