Home उत्तराखंड न्यूज़ दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट

केंद्र सरकार आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए देशभर में अभियान चला रही है। प्रमुख तौर पर दस वर्ष से पुराने आधार कार्डों का पुनः सत्यापन कर पता अपडेट करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्र सरकार के निर्देशन पर यूनिक आईडेंटिफिकेशन एथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) देशभर में आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर सशक्त कदम उठा रही रही है। इसी क्रम में डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार मॉनीटरिंग समिति की बैठक राज्य स्तरीय यूआईडीएआई अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में जिले में दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों की पहचान एवं पते का सत्यापन कर अपडेट करने में तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर सहमति बनी।

एनआईसी सभागार में आधार समिति की आयोजित बैठक में परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शिव उनियाल ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए देशभर में अभियान चला रही है। प्रमुख तौर पर दस वर्ष से पुराने आधार कार्डों का पुनः सत्यापन कर पता अपडेट करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण के साथ ही आधार कार्ड बनवाने पर भी केंद्र सरकार का जोर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने जिला स्तर पर भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तैयार रहने को कहा। उनियाल ने कहा कि उक्त दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।

डीएम मयूर दीक्षित ने यूआईडीएआई टीम को आधार केंद्र स्थापित करने एवं आधार मशीन शिविरों के लिए लाने-ले जाने की प्रक्रिया सरल करने के लिए नियमों को संसोधित करने का सुझाव दिया। डीएम ने कहा कि जिले में मशीनें होने के बाद भी तकनीकी समस्याओं एवं लंबी प्रक्रियाओं के चलते मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने जनपद में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने एवं संचालित हो रहे आधार केंद्रों पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए ठोस कार्यशैली अपनाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय समिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा, दूर संचार, सूचना प्रौद्योगिकी तथा समाज कल्याण विभाग आधार कार्ड बनाए जाने हेतु यूआईडीएआई द्वारा रजिस्टार नियुक्त किए गए हैं।

सहायक परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शुभम त्यागी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ मानव शरीर में कई बदलाव आते हैं जिस कारण सरकारी योजनाओं एवं बैंक समेत अन्य संस्थाओं का लाभ लेने से लाभार्थी वंचित रह जाते हैं, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर बायोमैट्रिक, फोटो सहित अन्य जानकारियां आधार में अपडेट होनी जरूरी हैं। उन्होंने अभियान के तहत 5 एवं 15 साल पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अपडेट करने पर जोर दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...