Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में सरकारी नौकरी में 30000 पद खाली जिन्हें भरने की कवायद तेज की जाएगी – सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी में 30000 पद खाली जिन्हें भरने की कवायद तेज की जाएगी – सीएम धामी

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी विभागों में खाली पदों को भरने को लेकर बैठक कि जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 1 सप्ताह का और समय दिया है।

जो भी अधियाचन भर्ती को लेकर जाने हैं, उनकी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश में वर्तमान में 30,000 के पद सरकारी विभागों में खाली हैं जिन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही है जिन विभागों ने अभी अधियाचन नहीं भेजे हैं उन्हें अधियाचन भेजने के निर्देश बैठक में दिए गए।

इसके साथ ही सरकारी नौकरियों के अलावा जो भी युवा स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कोर्स किए हुए हैं उनके लिए रोजगार भर्ती मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा हो।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...