Home उत्तराखंड न्यूज़ NTRO के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना ने 10 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वालसरोकार

NTRO के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना ने 10 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की

एनटीआरओ और रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना ने अपने माता-पिता के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट के माध्यम से हर साल विद्यालय के 10 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना ने जनपद पौड़ी के इंटरमीडिएट कालेज दुधारखाल पहुंचे जहां पर उनका पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ माल्यार्पण कर विद्यालय में स्वागत किया गया।

अनिल धस्माना ने विद्यालय में मौजूद रहे छात्र-छात्राओं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इसी विद्यालय से पढ़े लिखे हैं और विषम परिस्थितियों से जूझते हुए आगे बढ़े हैं उन्होंने सभी लोगों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की है ताकि वह अपना मुकाम हासिल कर सके।

इसके साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट के माध्यम से हर साल विद्यालय के 10 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप देने की भी घोषणा की है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में 12वीं पास करने वाले दो प्रतिभावान बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए संपूर्ण खर्चा उनके द्वारा उठाया जाएगा ताकि वह अपना भविष्य सुरक्षित करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...