बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है इससे यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में असर पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवम्बर को बंद हो रहे हैं ठंड के बावजूद भी यहां पर यात्रियों की संख्या काफी दिख रही है।
8 मई को बदरीनाथ धाम कपाट खुले थे और 9 नवंबर तक 17,14,263 यात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये, 9 नवंबर को यहां 3341 यात्री पहुंचे।

यहां पर पुनर्निर्माण का कार्य भी जोर शोर से चल रहा है ठंड बढ़ जाने के कारण यहां पर मजदूरों को काम करने में थोड़ा परेशानी आ रही है।
आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये, उन्होंने उत्तराखंड की शांति, प्रगति के लिए भगवान से कामना की। बर्फबारी के बीच उन्होंने भारत के प्रथम गांव माणा का भ्रमण भी किया।


Leave a comment