Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऐसे कार्यक्रम से उत्तराखंड के युवा कलाकारों की आवाज पूरे भारत में पहुंचेगी – सीएम
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

ऐसे कार्यक्रम से उत्तराखंड के युवा कलाकारों की आवाज पूरे भारत में पहुंचेगी – सीएम

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के युवा उभरते कलाकारों की आवाज पूरे भारत में पहुंचेगी। आज के समय में हमारे उत्तराखंड के कलाकार अपनी कला के माध्यम से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लोगों की मेहनत और उसके प्रति ईमानदारी उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। हम सब में प्रतिभा किसी न किसी रूप में होती है बस हमें उसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक बहुत बड़ा कदम है। छुपी कलाओं और हुनर को देश विदेश के सामने लाने, हमारी संस्कृति को आज के युवाओं में जीवित रखने के लिए हमने इगास जैसे लोक पर्व का अवकाश घोषित किया जिससे पूरे प्रदेश में हर कोई इसे माना सके। हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित है। आज के समय में जो बड़े बड़े वैज्ञानिक खोज और रिसर्च कर रहे है हमारे पूर्वज वो कार्य सदियों से करते आ रहे हैं। इसीलिए हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित रही है इससे कोई झुठला नहीं सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है तथा उन्होंने उत्तराखण्ड को स्वर्ग की संज्ञा दी है। प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप 2025 तक उत्तराखण्ड देश के श्रेष्ठ राज्यों में अपनी पहचान बनाये इसके लिये हम सबको मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। राज्य के विकास की हम सबकी यह सामूहिक यात्रा है। इसके लिए हम कई योजनाओं में काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर घनानंद घन्ना, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...