Home उत्तराखंड न्यूज़ रूद्रप्रयाग के जरूरत लोगों की मदद के लिए शिविर का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग के जरूरत लोगों की मदद के लिए शिविर का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने अवगत कराया कि तीनों विकास खंडों में 10 नवंबर, 15 नवंबर, 23 नवंबर व 29 नवंबर को न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैम्पों से जरूरतमंदों को योजनाओं/कार्यक्रमों का समुचित लाभ प्राप्त होने के साथ-साथ योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश प्रसाद मैठाणी ने अवगत कराया कि विकास खंड ऊखीमठ के कोटमा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर के दौरान पशुपालन, उद्यान, कृषि व ग्राम्य विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 15 सी.सी.एल वितरण, पशुपालन के 80 किसान क्रेडिट कार्ड, 42 कृषि क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया।

खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्यप्रकाश शाह ने अवगत कराया कि जखोली की न्याय पंचायत चौंरा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 15 सीसीएल वितरण किया गया। खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने अवगत कराया कि न्याय पंचायत चंद्रापुरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5 सीसीएल वितरण किए गए। इसके अलावा पंचायतीराज, कृषि, डेयरी आदि विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...