खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश प्रसाद मैठाणी ने अवगत कराया कि विकास खंड ऊखीमठ के कोटमा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर के दौरान पशुपालन, उद्यान, कृषि व ग्राम्य विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 15 सी.सी.एल वितरण, पशुपालन के 80 किसान क्रेडिट कार्ड, 42 कृषि क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया।
खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्यप्रकाश शाह ने अवगत कराया कि जखोली की न्याय पंचायत चौंरा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 15 सीसीएल वितरण किया गया। खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने अवगत कराया कि न्याय पंचायत चंद्रापुरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5 सीसीएल वितरण किए गए। इसके अलावा पंचायतीराज, कृषि, डेयरी आदि विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a comment