Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार में डिवाइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का सीएम ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकारहरिद्वार

हरिद्वार में डिवाइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का सीएम ने किया लोकार्पण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जितना भी कहा जाए, उतना कम है। मुझे छात्रकाल से ही दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष जी का दिव्य सानिध्य प्राप्त होता रहा है। समाज को शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने का जो संकल्प आशीष जी ने लिया है, उसी का परिणाम है कि आज हम इस विशिष्ट संस्थान को इस स्वरूप में देख पा रहे हैं।

उन्होंने कहा आशीष जी समाज सेवा के कार्यों में समर्पण के कार्य को बड़ा रहे है। चिकित्सा-शिक्षा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन के तत्वावधान में उत्तराखंड के युवाओं को शिक्षित करने का जो बेड़ा दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने आरंभ किया है उसके लिए देवभूमि की समस्त जनता इस मिशन से जुड़े हुए प्रत्येक स्वयंसेवक की आभारी है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मेरा यह प्रयास रहता है कि हमारी सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य, के क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसी भी संस्थान की हर संभव सहायता कर सकें। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम की पावन भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था, इस बार चार धाम यात्रा के दौरान 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा की, मां गंगा एवं बाबा केदार के आशीर्वाद से यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रही। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा जैसे हर क्षेत्र में युगांतकारी परिवर्तन हो रहा है, आज भारत विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा हम सभी देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री के विशेष लगाव से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा हवाई कनेक्टिविटी, रेल, सड़क हर क्षेत्र में कार्य तीव्र गति से हो रहा है।

आचार्य बाल कृष्ण ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन का मकसद समाज की सेवा है। उन्होंने कहा सेवा के कार्य हेतु मनुष्य को साधना की आवश्यकता होती है उन्होंने कहा तप और साधना से ही विकास संभव है, सामाजिक कार्य कर आमजन के विकास से ही समाजसेवा संभव है। उन्होंने कहा दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. आशीष गौतम (अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन), डॉ. कृष्ण गोपाल (सह सरकार्यवाह आरएसएस), योग गुरु स्वामी रामदेव, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे (भारी उद्योग, भारत सरकार), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, आ.के श्रीवास्तव (अध्यक्ष, प्रबंधक निदेशक ओ.एन.जी.सी), पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...