Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने सीएम धामी से की मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरनैनीताल

स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने सीएम धामी से की मुलाकात

37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने सीएम हाउस में पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सीएम ने दोनों एथलीट को सीएम कोष से दो-दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। जबकि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार 1-1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस प्रकार कुल 3-3 लाख रुपये की राशि दोनों एथलीट को मिलेगी।

उन्होंने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...