Home उत्तराखंड न्यूज़ रूद्रप्रयाग जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयागसरोकार

रूद्रप्रयाग जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम जारी

रूद्रप्रयाग जिले में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं नए पर्यटक स्थल विकसित करने के लिए डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की बैठक आहूत हुई। समिति गठन के बाद पहली बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी ने डीएम मयूर दीक्षित के सम्मुख कई प्रस्ताव पेश किए। डीएम ने समिति को जिले में संभावित पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर उनके विकास के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि जिले में कई नए पर्यटक स्थल विकसित किए जा सकते हैं, जिनसे जिले को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने पर्यटन विकास समिति में शामिल सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर जिले को पर्यटन क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को वन विभाग समेत अन्य विभागों के साथ भी जिले में संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया। कहा कि जिला स्तरीत होटल एसोसिएशन का गठन भी करवाने की सलाह दी।

जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि जवाड़ी बायपास पर थीम पार्क, पार्किंग एवं योगा सेंटर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा चिरबटिया में पर्यटन कें विकसित किया जा रहा है। वहीं गुलाबराय मैदान के समीप वन विभाग के साथ मिलकर जिम कार्बेट की स्मृति में पर्यटन विभाग ने भवन निर्माण करवाया है एवं जीएमवीएन रुद्रा कॉम्पलेक्स में इंटरप्रिटेशन केंद्र विकसित किए गए हैं, इन सभी संपतियों का संचालन समिति के माध्यम से कर रोजगार के बेहतर साधन स्थानीय लोगों को उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने बताया कि वन विभाग भी अपने स्तर से जिले में नए भ्रमणीक स्थल विकसित करने पर कार्य कर रहा है। इस बैठक में ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप प्रसाद थपलियाल, कनिष्ठ प्रमुख जखोली कविंद्र सिंह सिंधवाल, अगस्त्यमुनि शशि सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन बडोनी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...