Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली में बड़ा हादस, चार युवकों की पानी में डूबने से मौत
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

चमोली में बड़ा हादस, चार युवकों की पानी में डूबने से मौत

चमोली जिले से आज एक दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है जहां तहसील थराली के हाटकल्याणी गांव के पास चार किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक कल से लापता थे। आज पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में तैर रहे चारों शवों को पानी से बाहर निकाला। यह राजकीय इंटर कालेज देवाल में 9वीं से 11वीं में पढ़ने वाले बच्चे थे।

चमोली जिले से आज एक दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है जहां तहसील थराली के हाटकल्याणी गांव के पास चार किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक कल से लापता थे। आज पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में तैर रहे चारों शवों को पानी से बाहर निकाला।

थराली के उपजिलाधिकारी ने बताया कि देवाल विकास खंड में 4 किशोर कल दोपहर से केल नदी में नहाने के लिए गये थे। तभी से वह लापता बताये जा रहे हैं। आज सुबह कलसीरी गांव के नीचे कैल नदी में 15 से 17 साल के चार किशोरों के शव तैरते हुए दिखाई दिये थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और चारों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

अभी जो जानकारी प्राप्त हुई है उनके अनुसार गांव सोडिग सरकोट निवासी अंशुल पुत्र हरेन्द्र सिंह उम्र 17 साल, धरागांव के प्रियांशु रघुबीर सिंह बिष्ट उम्र 16 साल, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह उम्र 15 साल और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा उम्र 16 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार वालों के रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह राजकीय इंटर कालेज देवाल में 9वीं से 11वीं में पढ़ने वाले बच्चे थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...