Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापों से मचा हड़कंप
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

आयकर विभाग के ताबड़तोड़ छापों से मचा हड़कंप

देहरादून में आयकर विभाग के एक के बाद एक छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर के छापे पड़े। देेहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने से आसपास भीड़ जुट लगई। कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर सामने आई है।

आयकर विभाग ने देहरादून, ऋषिकेश, दिल्ली व सहारनपुर के प्रॉपर्टी डीलर के तीन दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर मंजीत जौहर, राज लुम्बा, मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया, नवीन कुमार मित्तल व भू माफिया मितिन गुप्ता के ठिकानों व घरों पर रेड जारी है। देहरादून में आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर ठाकुर मपवाल व डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों ने छापे के बाबत कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

50 लोगों के यहां छापा

नेशविला रोड पर फैंसी वूल वालों विजय टंडन के यहां भी छापे की कार्रवाई चल रही है। ये सब मंजीत जौहर के सीडिकेट के लोग बताए जा रहे हैं। राज लुंबा के घर रेसकोर्स भी टीम पहुंची है। मंजीत जौहर खनन कारोबारी है। मंजीत का नाम अवैध खनन में भी कई बार आ चुका है। कुल 50 लोग बताए जा रहे हैं। जिनके यहां पर छापा मारा गया है। ऋषिकेश में भी बिल्डर और होटल व्यवसाय मंजीत जौहर के रेलवे रोड स्थित होटल में आयकर विभाग ने छापा मारा है। यहां होटल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...