Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, विस्मिल्ला खां राष्ट्रीय युवा अवार्ड तथा अमृत अवार्ड-2022 घोषित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, विस्मिल्ला खां राष्ट्रीय युवा अवार्ड तथा अमृत अवार्ड-2022 घोषित

सी एम पपनैं

आजादी के अमृत महोत्सव पर उक्त सम्मान हेतु उन कलाकारों का चयन किया गया है, जिन कलाकारों द्वारा अपना सम्पूर्ण जीवन गीत, संगीत व नृत्य विधा के संवर्धन व संरक्षण में दिया गया, इसके बावजूद इन प्रतिबद्ध कलाकारों को आजतक कोई भी सरकारी अवार्ड प्राप्त नहीं हो सका था।

आजादी के 75वें वर्ष पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर 75 वर्ष की आयु से ऊपर के संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार, ’अमृत अवार्ड 2022’ प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के चार कलाकारों को गीत, संगीत, नृत्य व विविध विधाओं में योगदान देने हेतु चयनित किया गया, उनमे भैरब दत्त तिवारी, जगदीश ढोंडियाल, जुगल किशोर पैठशाली व नारायण सिंह के नाम हैं।

इसके अतिरिक्त संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार के वर्ष 2019, 2020 व वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुने गए 128 कलाकारों में उत्तराखंड की भारती शर्मा व रामलाल को वर्ष 2019 का क्रमशः नाट्य निर्देशन व लोकसंगीत में। अभिनय के क्षेत्र मे भूपेश जोशी को वर्ष 2020 का तथा नाट्य निर्देशन व रंगमंच संगीत के क्षेत्र मे क्रमशः ललित सिंह पोखरिया व प्रो. दाताराम पुरोहित को 2021 का संगीत नाटक अकादमी अवार्ड घोषित किया गया है।

विस्मिल्ला खां राष्ट्रीय युवा पुरुष्कार 2019 विरेन्द्र सिंह राजपूत को तथा 2021 का रेशमा शाह व पूरन सिंह को लोक संस्कृति व गायन के क्षेत्र मे तथा कैलाश कुमार को नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में प्रदान किया जायेगा।

संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्राप्त भारती शर्मा व लोकेन्द्र त्रिवेदी का तथा अमृत अवार्ड-2022 प्राप्त भैरब दत्त तिवारी का उत्तराखंड की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक संस्था ’पर्वतीय कला केन्द्र दिल्ली’ से अभिनय, निर्देशन व गीत-संगीत के क्षेत्र में गहरा नाता व अनुभव रहा है।

घोषित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड 2019, 2020 व 2021 तथा अमृत अवार्ड-2022 के तहत चयनित कलाकारों को पुरुष्कार स्वरूप एक लाख रूपए, शाल व प्रशस्तिपत्र, भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कर कमलों प्रदान किया जायेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...