Home ताज़ा ख़बर एनसीसी का 74वां स्थापना दिवस, रक्षा सचिव ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदानी शूरवीरों को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौज

एनसीसी का 74वां स्थापना दिवस, रक्षा सचिव ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदानी शूरवीरों को दी श्रद्धांजलि

विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की स्थापना 1848 में हुई थी। संगठन 27 नवंबर, 2022 को अपना 74वां स्थापना दिवस मनायेगा। इसी क्रम में रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 26 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पूरे एनसीसी समुदाय की तरफ से बलिदानी शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि गत कुछ वर्षों से एनसीसी का अपरिमित विकास हुआ है। वर्दीधारी युवा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी हर गतिविधि में योगदान देने के लिये कंधा से कंधा मिलाकर जुट जाते हैं। एनसीसी स्थापना दिवस सभी राज्यों की राजधानियों में मनाया जा रहा है, जहां कैडेट मार्च-पास्ट, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमो में हिस्सा ले रहे हैं।

पुनीत सागर अभियान जैसे किसी एकल संगठन द्वारा चलाये जाने वाले सबसे बड़े स्वच्छता अभियान की तरह राष्ट्रव्यापी गतिविधि से लेकर एक भारत श्रेष्ठ भारत कैम्प, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा और एक्स योगदान (कोविड राहत अभियान) तक में एनसीसी कैडटों ने हर जगह अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हाल ही में एक लाख से अधिक कैडटों को संगठन से जोड़ने के बाद एनसीसी का विस्तार देश के तटीय और सीमावर्ती इलाकों तक हो गया है। इसके कारण इन इलाकों के युवा सशस्त्र बलों में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण के लिये प्रेरित हो रहे हैं।

एनसीसी चार दशकों से अंतर्राष्ट्रीय रिश्तों को बढ़ाने का मंच रहा है। इस दौरान एनसीसी ने अपने कैडटों को 25 से अधिक देशों में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत शांति व एकता का दूत बनाकर भेजा। एनसीसी ने कई वर्षों तक इस कार्यक्रम के तहत 30 से अधिक देशों के कैडटों की मेजबानी की।

एनसीसी की बहुआयामी गतिविधियों और विविधतापूर्ण पाठ्यक्रम में युवाओं को आत्म-विकास के अनोखी अवसर मिलते हैं। कई कैडटों ने खेल व रोमांच के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करके राष्ट्र और संगठन को गौरान्वित किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...