Home उत्तराखंड न्यूज़ गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखंड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया कि चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। उड़ान योजना के अगले टेंडर में सर्वे होने के उपरांत गौचर व चिन्यालीसौड़ की हवाई सेवा शामिल की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एयर कनेक्टीवीटी को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र से मिल रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से पिथौरागढ़ में पवन हंस को निर्बाध और समयबद्ध तरीके से सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अपनी सर्वे रिपोर्ट दिसंबर माह में देनी है। मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के संबंध में जल्द निर्णय लिये जाने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने व विस्तारीकरण के लिए जरूरी भूमि का फिजिबिलिटी सर्वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाना है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में एयर कनेक्टीवीटी के सभी प्रस्तावों को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...