Home उत्तराखंड न्यूज़ गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के संग करार
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के संग करार

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस अनुबंध के तहत पंत नगर विश्वविद्यालय के छात्रों को वैश्विक स्तर पर गुणवत्ता युक्त शोध की सुविधा प्रदान कराना है।

गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर गुणवत्तायुक्त शोध की सुविधा प्रदान कराने के उद्देश्य के साथ विश्वविद्यालय ने नवीनतम टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवसिर्टी इम्पैक्ट रैंकिग में अपने सामाजिक, पारिस्थितिक और आर्थिक प्रभाव के लिये विश्व में प्रथम स्थान पर आसीन वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के साथ साझेदारी अनुबंध किया।

दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य हुए साझेदारी अनुबंध को डा. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय तथा प्रोफेसर बार्ने ग्लोवर, कुलपति एवं अध्यक्ष, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया द्वारा हस्ताक्षरित किया गया।

यह अनुबंध वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के एस.डी.जी. फोरम के विषय ‘पार्टनरशिप विद इम्पैक्ट-एडवान्सिंग विद एस.डी.जी.’ के अन्तर्गत नई दिल्ली में हस्ताक्षरित किया गया। इस अनुबंध के तहत चुनिन्दा विषयों के इच्छुक स्नातकोत्तर एवं परास्नातक विद्यार्थी वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में अपने उपाधि शोध का अंश पूर्ण करने के साथ-साथ दोहरी उपाधि हेतु पंजीकरण कर सकेंगे।

यह अनुबंध पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करते हुये शैक्षिक एवं अनुसंधान सहकार्यता को सुगम बनायेगा तथा वृहत स्तर पर स्नातकोत्तर एवं परास्नातक विद्यार्थियों में अनुसंधान और क्षमता निर्माण को सक्षम बनाने में सहयोग करेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर, डा. के.पी. रावेरकर, अधिष्ठात्री, प्रौद्योगिक, डा. अलकनन्दा अशोक, सिविल इंजीनियरिंग विभाग से डा. एच.जे. शिवा प्रसाद, डा. ज्योती प्रसाद तथा विज्ञान एवं मानविकी महाद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के डा. आर.के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...