Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय में कुलपति सचिवालय एवं सुशासन उत्प्रेरण केंद्र का हुआ उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बरसरोकार

पंतनगर विश्वविद्यालय में कुलपति सचिवालय एवं सुशासन उत्प्रेरण केंद्र का हुआ उद्घाटन

इस अवसर पर डा. आर.एस. जादौन, निदेशक सुशासन उत्प्रेरण केंद्र ने बताया कि सुशासन उत्प्रेरण केंद्र में तीन प्रमुख अंग पीएमई, ई-गवर्नेंस, एवं एआरपीजी हैं। इस अवसर पर धरम सिंह बोनाल, नियंत्रक ने कहा कि सुशासन उत्प्रेरण केंद्र का कार्य सकारात्मक का प्रवाह करना है।

आशीष भट्टगंई, निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस केन्द्र के मूल में कार्य में पारदर्शिता लाना तथा समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न करना होना चाहिए। निदेशक सीजीजी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय की डा. रितिका भट्ट द्वारा इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

डा. मनमोहन सिंह चौहान ने अपने मुख्य अतिथि अभिभाषण से पूर्व भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने अभिभाषण में कुलपति द्वारा सुशासन दिवस एवं क्रिसमस डे की सभी को बधाई दी। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान समय में गुड गवर्नेंस अत्यंत आवश्यक है, इस हेतु कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, विश्वास, अभियंत्रीकरण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि कार्यप्रणाली में गुणवत्ता वृद्धि की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुशासन उत्प्रेरण केंद्र एवं कुलपति सचिवालय शीघ्र ही इस दिशा में कुछ सकारात्मक परिणाम प्रदर्शित करेगा।

इस अवसर पर डा. सौरभ सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद किया। उन्होंने कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं सपोर्ट स्टाफ को भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किए गए योगदान हेतु धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय से डा. निर्देश कुमार सिंह एवं डा. स्नेहा दोहरे एवं डा रीतिका भटट् के साथ साथ कुलपति कार्यालय से जी.एस. पटवाल,ए.एस. फर्स्वान, गंगा दत्त, सुशासन उत्प्रेरण केंद्र/कुलपति सचिवालय से डा. एस.के. गुरू, चन्द्र शेखर एवं विनोद जोशी, निदेशक प्रशासन कार्यालय से के.के. मिश्रा, संतोष, हुसैन वेग, नियंत्रक कार्यालय से डा. जे.सी. बडोला, आर.सी. वर्मा, आर.एस. वर्मा आदि सम्मलित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...